फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused involved in fraud worth lakhs arrested

Gurugram News: लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Apr 2026 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Accused involved in fraud worth lakhs arrested
पिनगवां। चांदड़ाका चौकी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग राज्यों के लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद साद पुत्र हारून निवासी तिगरा थाना सदर फिरोजपुर झिरका जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पुराने सिक्कों की खरीद के नाम पर विज्ञापन डालता था और लोगों को उनके पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का लालच देता था। जब लोग उसके झांसे में आ जाते थे तो वह उनसे अलग-अलग बहानों से पैसे ऐंठकर फरार हो जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने तमिलनाडु के एक व्यक्ति से करीब 1,08,000 रुपये और पंजाब के एक व्यक्ति से 31,000 रुपये की ठगी की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed