फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused director arrested in case of fraud of Rs 4.49 crore in name of getting shares in Gurugram

गुरुग्राम में शेयर के नाम पर ठगी: एनएसई के 20 हजार शेयर का झांसा देकर 4.49 करोड़ हड़पे, डायरेक्टर गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 02:38 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: राहुल तिवारी Updated Sat, 06 Dec 2025 02:38 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने एक ब्रोकरेज कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है, जिसने एनएसई के 20 हजार शेयर दिलाने का झांसा देकर फर्जी सेटलमेंट से चार करोड़ 49 लाख रुपये ठगी की है। जांच में पता चला कि स्टॉक ब्रोकिंग में भारी नुकसान के बाद उसने यह साजिश रची।
 

विज्ञापन
Accused director arrested in case of fraud of Rs 4.49 crore in name of getting shares in Gurugram
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरुग्राम पुलिस ने शेयर दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक ब्रोकर कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 20 हजार शेयर दिलाने का झांसा देकर फर्जी सेटलमेंट के जरिये करोड़ों की ठगी कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने स्टॉक ब्रोकिंग में भारी नुकसान होने के बाद यह साजिश रची और पीड़ित से चार करोड़ 49 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर फर्जीवाड़े में जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुरुग्राम की आर्थिक अपराध शाखा ने 13 अक्तूबर 2025 को मिली शिकायत की जांच पूरी करने के बाद एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। शिकायत थाना डीएलएफ सेक्टर 29 में दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता, जो आर9 वेल्थ इंडिया प्राइवेट और दिल्ली फिन इंवेस्टमेंट सॉल्यूशन फर्म का मालिक है, के मुताबिक उसने कल्पतरू शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से 20 हजार शेयर खरीदने की डील की थी।

विज्ञापन

इसके लिए उसने 17 जून 2025 को कंपनी को चार करोड़ 49 लाख रुपये दिए। आरोप है कि कंपनी ने न तो शेयर दिए और न ही पैसा लौटाया, बल्कि शेयर दिलाने के नाम पर पूरी राशि की ठगी कर ली।

मामले में थाना डीएलएफ सेक्टर 29, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी और पुलिस प्रणाली की सहायता से छानबीन करते हुए बीते शुक्रवार एयरपोर्ट दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रवि चौहान, उम्र 45 वर्ष, शिक्षा 10वीं, निवासी बांगर कॉम्प्लेक्स शाहपुर बोरा, जिला कोलकाता पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और वर्ष 2016 से कल्पतरू शेयर एंड स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड चला रहा था। ब्रोकिंग में भारी घाटा होने के बाद उसने नुकसान की भरपाई के लिए शेयर दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी की योजना बनाई। इसी के तहत उसने शिकायतकर्ता से 4 करोड़ 49 लाख रुपये हड़पने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed