{"_id":"6409dc0b2a6eb31f33065a44","slug":"accused-brother-in-law-threatens-sister-in-law-to-withdraw-murder-case-gurgaon-news-c-1-1-330471-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हत्या का केस वापस लेने के लिए आरोपी जीजा ने साली को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हत्या का केस वापस लेने के लिए आरोपी जीजा ने साली को धमकाया
विज्ञापन
2019 में आरोपी ने कर दी थी अपने ससुर की हत्या
हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहा है आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ससुर की हत्या के आरोपी युवक ने बीते सोमवार को अपनी साली को ही जान से मारने की धमकी दे डाली। अपने पिता की हत्या के मामले में युवती मुख्य गवाह है। पीड़िता का कहना है कि उसका जीजा उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। केस वापस न लेने की स्थिति में उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
गांव फाजिलपुर निवासी अंजली ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले उसके जीजा नरेश ने उसके पिता की हत्या कर दी थी। वह इस मामले में मुख्य गवाह है। युवती ने बताया कि बीते सोमवार को शाम करीब सात बजे उसके जीजा ने फोन कर धमकी दी वह उसको व उसकी मां को दो दिन में मार देगा। इसके साथ ही उसने पिता की हत्या का केस वापस लेने को भी कहने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी पिछले दिनों ही जमानत पर छूटकर आया है। अब वह उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने जीजा को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।