{"_id":"6a076c9bdde93c55fe00b5d7","slug":"accused-arrested-in-fraud-case-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112087-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुन्हाना। जिले की पुन्हाना थाना पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वकील पुत्र खुर्शीद निवासी सिरोली, थाना सदर पुन्हाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी फेसबुक पेज पर महिलाओं के कपड़ों और अन्य सामानों के आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग का लालच देता था। विज्ञापन में दिए गए नंबरों पर संपर्क करने वाले लोगों से होम डिलीवरी, बुकिंग चार्ज और एडवांस भुगतान के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाए जाते थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद सामान उपलब्ध नहीं कराया जाता था। प्राथमिक जांच में आरोपी के मोबाइल नंबरों के खिलाफ साइबर पोर्टल पर छह शिकायतें मिली हैं, जिनमें करीब 18,306 रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद