फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested in case involving transfer of funds via debit card and UPI.

Gurugram News: ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case involving transfer of funds via debit card and UPI.
डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करने मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रो थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी से डेबिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करने मामले में 1 अप्रैल को एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीदाबाद की सरस्वती कॉलोनी निवासी विशाल के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि अपने साथी के साथ मिलकर उसने 9 अक्तूबर 2025 को मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से एक व्यक्ति को बातों में उलझाकर उसके मोबाइल और क्रेडिट व डेबिट कार्ड का पासवर्ड जानकर, उसे चोरी कर लिया। दोनों ने पीड़ित के बैंक खाते से करीब 64 हजार रुपये निकाले और ट्रांसफर किए। व्यक्ति ने 10 अक्टूबर को मेट्रो थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गुरुग्राम में एक मामला दर्ज है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात की पूरी जानकारी मिल सके और नकदी बरामद की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed