फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   accused arrested

नशे में महिला के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Wed, 13 Apr 2022 08:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
accused arrested
शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले छह गिरफ्तार, बेटी के अपहरण के डर से पिता ने छोड़ दी थी नौकरी
विज्ञापन

शराब पीकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले छह गिरफ्तार, बेटी के अपहरण के डर से पिता ने छोड़ दी थी नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर।
गांव रिठौज के पास देव नगर पार्ट-2 में महिला के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ के मामले में भोंडसी पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक माह पहले आरोपियों न उसके साथ छेड़छाड़ की थी। आसपास के लोगों ने बताया कि करीब दो महीने से आरोपी शराब के नशे में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते थे।
पुलिस के अनुसार, देव नगर-2 निवासी महिला ने बताया कि वो करीब एक माह पहले घर के बाहर कपड़े धो रही थी। उसी समय बॉबी और पवन वहां आए और महिला से उसके पति का नंबर मांगने लगे। पीड़िता ने कहा कि तुम्हारे पास तो पहले से ही नंबर है तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन

स्थानीय महिलाओं ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कॉलोनी में ही एक स्थान पर अपना अड्डा बना रखा है। जहां वह रोजाना देर रात शराब पीते हैं और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। साथ ही अपहरण की धमकी भी देते हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस समय से कार्रवाई नहीं करती, जिसकी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय निवासी लक्ष्मण ने बताया कि आरोपी उनकी बेटी का अपहरण न कर ले जाएं। इस डर से उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और पिछले दो महीने से घर पर ही रह रहे हैं। भोंडसी एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार को छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed