{"_id":"659c3744db496d378f05a73a","slug":"accused-arrested-for-sexual-harassment-of-girl-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-22984-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बच्ची के यौन उत्पीड़न में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बच्ची के यौन उत्पीड़न में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर महिला थाना के तहत कासन रोड मानेसर में एक सात साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले एक प्रवासी परिवार की सात साल की बच्ची को उसी के पड़ोस में रहने वाले अंबिका नामक व्यक्ति ने दुकान से सामान लेने के लिए भेजा था। जब वह वापस आई तो अंबिका ने उसे अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया। बच्ची ने रोना शुरू किया तो अंबिका ने उसे छोड़ दिया। बच्ची ने पूरी बात अपने माता-पिता को बताई तो उसी समय उसके माता-पिता आरोपी के घर गए। इस पर आरोपी वहां से भागने लगा। भागते समय वह जीने में गिर गया जहां उसे चोट लगी। आरोपी को मौके से ही काबू कर लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।