फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for providing foreign pistol

विकास की खुली क्राइम कुंडली: गुरुग्राम में अवैध हथियारों का तस्कर पकड़ा, डिमांड पर सप्लाई करता विदेशी पिस्टल

Wed, 19 Nov 2025 07:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 19 Nov 2025 07:10 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने विदेशी पिस्टल उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो विदेशी ग्लॉक पिस्टल और एक देसी पिस्टल बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी के करी धारनी गांव निवासी अजीत (30) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Accused arrested for providing foreign pistol
आरोपी विकास गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने आरोपी विकास को विदेशी पिस्टल उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को 18 नवंबर को सेक्टर-40 से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से तीन पिस्टल बरामद की हैं। इनमें दो विदेशी ग्लॉक पिस्टल मेड इन ऑस्ट्रेलिया और एक देसी पिस्टल है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।  

विज्ञापन


आरोपी की पहचान चरखी दादरी के करी धारनी गांव निवासी अजीत (30) के रूप में हुई है। आरोपी अजीत से पूछताछ में पता चला कि उसने ही गुरुग्राम के उल्लाहवास गांव निवासी विकास को ग्लॉक पिस्टल उपलब्ध कराई थी। आरोपी अजीत से बरामद हुई तीन पिस्टल (दो विदेशी ग्लॉक पिस्टल व एक देसी पिस्टल) को यह हांसी (हिसार) के एक व्यक्ति से 2.50 लाख रुपये प्रति ग्लॉक पिस्टल (कुल पांच लाख रुपये) और 25 हजार रुपये की देसी पिस्टल खरीदी थी। 
विज्ञापन


आरोपी अजीत का आपराधिक रिकॉर्ड जांचने के बाद पता चला कि उस पर जान से मारने की धमकी देने व आमजन की जान जोखिम में डालने के तहत दो मामले भिवानी में दर्ज हैं। एक्साइज एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के तहत दो मामले चरखी दादरी और हत्या करने के तहत एक मामला राजस्थान के जयपुर में पहले भी दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस ने 28 अक्तूबर को सेक्टर-45 स्थित सामुदायिक केंद्र के पास से एमबीए पासआउट युवक को विदेशी ग्लॉक पिस्टल सहित काबू किया था। युवक की पहचान उल्लाहवास गांव निवासी विकास के रूप में हुई थी। विकास ने शौकिया तौर पर विदेशी पिस्टल को अपने पास रखा था। विकास से बरामद ग्लॉक पिस्टल के भारत में आम नागरिक के लिए बैन है। ऑस्ट्रिया की कंपनी ग्लॉक द्वारा निर्मित इस पिस्टल को विकास ने करीब दो माह पहले खरीदा था। शस्त्र लाइसेंस वाले आम नागरिक भी इस पिस्टल को अपने पास नहीं रख सकता क्योंकि यह प्रतिबंधित हथियार है। इसको सेना के लिए बनाया गया है। 


पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी अजीत कुमार से पूछताछ की जा रही है कि उसने किससे विदेशी पिस्टल खरीदी थी। वह इससे पहले किन लोगों को विदेशी पिस्टल या अन्य हथियार उपलब्ध करा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed