फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for a life-threatening attack on a youth driven by a grudge.

Gurugram News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Jun 2026 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for a life-threatening attack on a youth driven by a grudge.
मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रंजिश में 26 साल के युवक पर डंडों, कुल्हाड़ी व ईंट से जानलेवा हमला करने के मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी हेमंत नाथूपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को सोमवार को सेक्टर-40 इलाके से काबू किया गया। पूछताछ में पता चला कि हेमंत ने आरोपी रोहित उर्फ जिंदल के कहने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अब तक मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हेमंत को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


सेक्टर-10 थाना पुलिस को 22 नवंबर 2025 को सूचना मिली थी कि एक युवक घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि डॉक्टरों ने युवक को रेफर कर दिया है। बाद में घायल के सेक्टर-78 के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली तो पुलिस वहां पहुंची। युवक ने बयान दिया कि वो सेक्टर-10 इलाके में बतौर डिलीवरी बॉय काम करता है। 22 नवंबर 2025 को वो बाइक से जा रहा था तो एक टियागो कार सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दें। इसके बाद कार व 2 बाइक पर सवार लगभग 10 युवकों ने उस पर डंडों, कुल्हाड़ी व ईंट से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता व आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और आसपास ही रहते थे। एक पूर्व झगड़े के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा आरोपी रोहित उर्फ जिंदल के पिता के साथ गाली-गलौज की गई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपी रोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित पर हमला किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed