Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accusation of contaminating clean water

Gurugram News: साफ पानी को गंदा करने का आरोप

Mon, 09 Nov 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Accusation of contaminating clean water
मानेसर। सीटीपी से साफ होकर निकलने वाला पानी भी टैंकर चालकों की वजह से दोबारा प्रदूषित हो रहा है। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र में कुछ टैंकर चालक सोसाइटी से निकलने वाला गंदा पानी खुले नाले में डाल रहे हैं। इससे साफ किए गए पानी की गुणवत्ता खराब हो रही है। अब हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने ऐसे टैंकर चालकों पर सख्ती करने का फैसला लिया है। निगम अधिकारियों के अनुसार, अब तक तीन से चार टैंकर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। नाले के आसपास निगरानी भी बढ़ा दी गई है। खासकर रात के समय टैंकरों पर नजर रखी जाएगी। गंदा पानी डालते पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा और चालक के खिलाफ पर्यावरण कानून के तहत कार्रवाई होगी। दरअसल, आईएमटी मानेसर से निकलने वाला यह नाला करीब 10 किलोमीटर आगे बादशाहपुर ड्रेन में मिलता है। इसमें सीटीपी से शोधित पानी छोड़ा जाता है। लेकिन खुले नाले का फायदा उठाकर कुछ टैंकर चालक इसमें सोसाइटी का गंदा पानी डाल देते हैं। इससे आगे जाने वाला पानी भी प्रदूषित हो रहा है। एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता यशस्वी वर्मा ने बताया कि नाले में गंदा पानी डालने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। पकड़े जाने पर टैंकर और ट्रैक्टर जब्त किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed