फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Account provider arrested in cyber fraud of Rs 33.55 lakh

Gurugram News: 33.55 लाख की साइबर ठगी में खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Account provider arrested in cyber fraud of Rs 33.55 lakh
आरोपी के खाते में आए थे ठगी के 25.70 लाख रुपये
विज्ञापन

4 प्रतिशत कमीशन पर ठगों को बेचा था बैंक खाता

गुरुग्राम। निवेश के नाम पर 33.55 लाख रुपये की साइबर ठगी में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चेतन सूर्यकांत जगताप महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है। आरोपी ने 4 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को मुहैया कराया था। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर टीम जानकारी जुटा रही है।


साइबर क्राइम थाना साउथ पुलिस को ये शिकायत 6 अगस्त को एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगों ने संपर्क किया। बाद में ठगों ने निवेश के बहाने 33.55 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में जांच करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी चेतन सूर्यकांत जगताप को सोमवार को मुंबई से प्रोडक्शन पर लेकर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 4 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 25.70 लाख रुपये आए थे। पुलिस टीम अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed