फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accelerate the work of central government schemes: Rao Inderjeet

केंद्र सरकार की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाएं : राव इंद्रजीत

Wed, 16 Dec 2020 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accelerate the work of central government schemes: Rao Inderjeet
गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जिले में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों में तेजी से लाने के अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वह मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे थे।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से संचालित परियोजनाओं में नगर निगम से संबंधित प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व अटल मिशन कायाकल्प और शहरी परिवर्तन योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत वर्ष 2016 में हरियाणा सरकार ने सभी जिलों में याशी कंसलटिंग एजेंसी के माध्यम से एक डिमांड सर्वे करवाया था। इस डिमांड सर्वे में नगर निगम क्षेत्र में 23570 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी गई थी। बीएलसी-एनएंडई योजना के तहत 537 व्यक्तियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 462 का निरीक्षण उपरांत पात्र पाए गए 87 परिवारों में से 59 परिवारों को पहली किस्त और 36 परिवारों को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत नगर निगम के सभी 35 वार्डों में प्रत्येक घर, संस्थान व व्यवसायिक क्षेत्रों से प्रतिदिन कचरा उठाया जा रहा है। शहर की मुख्य सड़कों व व्यवसायिक स्थानों की सफाई के लिए 9 स्वीपिंग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। वहीं 12 एजेंसी बल्क वेस्ट जनरेटरों को उनके परिसर के अंदर ही कचरे का निस्तारण करने में मदद करती हैं। सीएंडडी वेस्ट के प्रसंस्करण के लिए बसई में लगा हुआ प्लांट पूरी तरह से कार्यरत है। आम जनता के लिए 15 स्थानों का चयन कर वहां सीएंडडी वेस्ट डालने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अटल मिशन कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (अमरूत) योजना के बारे में बताया कि इस योजना के तहत नगर निगम ने गाडौली कलां, सराय अलावर्दी, दरबारीपुर, बालियावास, मोहम्मदपुर झाड़सा व बंधवाड़ी में सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। बैठक में मेयर मधु आजाद, नगर निगम के आयुक्त विनय प्रताप सिंह व उपायुक्त अमित खत्री सहित जिले के अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed