गुरुग्राम। राजस्थान कांग्रेस के बागी विधायकों भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह को खोजने में पहुंची एसीबी की टीम शुक्रवार को गुरुग्राम इलाके के तीन होटलों व रिसोर्ट में पहुंची, लेकिन किसी ने भी प्रवेश नहीं दिया। तीनों जगह से टीम को यही जवाब दिया कि दोनों विधायक उनके यहां नहीं है। ऐसे में टीम खोली हाथ लौट गई। एसीबी की टीम विधायकों को समन देने आई थी।
एसीबी की एक टीम आईटीसी ग्रैंड भारत होटल, हैरिटेज होटल और बेस्ट वेस्टर्न रिजॉर्ट कंट्री क्लब पहुंची, लेकिन उन्हेें घुसने नहीं दिया।टीम को सूचना मिली थी कि विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह इन तीनों में किसी एक जगह ठहरे हैं। दरअसल ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने के संबंध में एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद एसीबी ने दोनों विधायकों को जांच के लिए बुलाया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले राजस्थान एसओजी की टीम गुरुग्राम में दो बार आ चुकी है।
समन देेेने आए एसीपी मोहम्मद साले ने बताया कि वे पूछताछ के लिए नहीं आए बल्कि विधायकों को जारी समन तामिल करवाने आए हैं। बेस्ट वेस्टर्न रिजॉर्ट कंट्री क्लब के मैनेजर ने कहा है कि दोनों विधायक उनके यहां नहीं हैं। इसी प्रकार आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में भी गए और वहां से भी लिखित में लिया है कि विधायक उनके यहां नहीं है।