फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   About 3 thousand candidates appeared for CET exam in Nuh

Gurugram News: नूंह में करीब 3 हजार परीक्षार्थियों ने दी सीईटी परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
About 3 thousand candidates appeared for CET exam in Nuh
प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट नजर आया
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी)-2025 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। डीसी सहित अन्य अधिकारी सुबह पौने चार बजे से ही व्यवस्थाओं में लगे नजर आए। पहले दिन नूंह के सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर दोनों शिफ्ट में करीब 3 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 26 व 27 जुलाई को दोनों शिफ्टों में 6400 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। पहले दिन करीब 93 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह सत्र की परीक्षा के लिए जिले के नौ कलस्टर से 66 बसों में 2,225 परीक्षार्थी को पलवल व फरीदाबाद भेजा गया तथा शटल बस सेवा के तहत 20 बसों में 650 परीक्षार्थियों को नूंह के परीक्षा केंद्रों तक छोड़ा गया। इसी प्रकार सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए सभी नौ कलस्टर से 67 बसों के माध्यम से 2,265 परीक्षार्थियों को पलवल व फरीदाबाद भेजा गया।
उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, मूलभूत सुविधाएं, ट्रैफिक कंट्रोल और निगरानी व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इसके लिए हर स्तर पर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शनिवार सुबह 3.45 बजे सीईटी परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए नया बस स्टैंड नूंह पर पहुंचे और बसों में चढ़कर पहले तो सभी सीईटी परीक्षार्थियों को अच्छी परीक्षा व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा सभी परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, इसलिए कोई भी परीक्षार्थी परेशान नहीं होना चाहिए। अगर उन्हें किसी स्तर पर कोई दिक्कत आती है तो वे जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते है। इन बसों से आगे उन्हें शहर की शटल बस सेवा मिलेगी, जिसका वे लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगों को घर से परीक्षा केंद्र तक गाड़ी से पहुंचाया
दिव्यांग परीक्षार्थियों को जिला प्रशासन, रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से उनके घर से परीक्षा केंद्र तक तथा परीक्षा केंद्र से वापस घर तक स्पेशल गाड़ी से ले जाया गया। परीक्षार्थियों ने जिला प्रशासन और सरकार का इस सुविधा के लिए आभार जताया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी), पंचकूला के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी परीक्षा-2025 का आयोजन पूरे प्रदेश में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारु रूप से करवाया जा रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 13.50 लाख अभ्यर्थी सीईटी परीक्षा दे रहे हैं। सरकार ने सभी परीक्षार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं जैसे निशुल्क ट्रांसपोर्ट व अस्थायी आवास की व्यवस्था की हुई है। चेयरमैन हिम्मत सिंह नूंह में सीईटी परीक्षा के पहले दिन पुलिस लाइन नूंह स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने के बाद राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल-1 नूंह का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा कर्मचारी आयोग पंचकूला की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अधिकतम प्रयास किए गए हैं। सरकार ने भी परीक्षार्थियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed