फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Abandoned Havelis Have Become a Den for Drug Addicts

Gurugram News: बंद पड़ी हवेलियां बनी नशेड़ियों का अड्डा

Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Abandoned Havelis Have Become a Den for Drug Addicts
-शिकायत पर पुलिस ने रात के समय की चेकिंग, गश्त भी बढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। गांव नगीना के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित बंद पड़ी पुरानी हवेलियां और दुकानें अब नशेड़ियों का अड्डा बनती जा रही हैं। खासकर हनुमान मंदिर के पास स्थित कुछ खाली पड़े भवनों में असामाजिक तत्वों द्वारा नशा करने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, शाम होते ही इन बंद पड़ी जगहों पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई बार यहां नशा करते हुए युवकों को देखा गया है, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति और बिगड़ सकती है। मामले की शिकायत मिलने पर नगीना थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात के समय बाजार क्षेत्र में छानबीन की। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों की जांच की और नशेड़ियों पर नजर रखने के लिए गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


वहीं, अगले दिन बीडीपीओ विशाल आजाद ने भी बाजार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया था, लेकिन सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बंद पड़ी हवेलियों और दुकानों का दुरुपयोग रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।बीडीपीओ ने आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस मिलकर इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed