फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   abandoned animal

Gurugram News: खुले में घूमने वाले पशुओं पर लगेगी लगाम, भेजे जाएंगे गोशाला

Sun, 17 Aug 2025 04:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
abandoned animal
खुले में घूमने वाले पशुओं पर लगेगी लगाम पकड़े जाने पर छुड़वाया जाएगा गौशाला
विज्ञापन



सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले पशुओं के मालिक के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज



संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। गांव एवं शहर की सड़कों में पशुपालक अपने पशुओं को खुले में छोड़ देते हैं, जिसके कारण यह पशु खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। इस संदर्भ में उपमंडल अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने पशुपालकों को पशुओं को रोड पर खुले न छोड़ने के आदेश दिए हैं। वहीं एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी पशु पालकों के द्वारा अपने पशुओं को गांव व शहर में खुला छोड़ दिया जाता है जिस कारण पालतू पशु सड़कों पर आवारा घूमते रहते है तथा आए दिन किसी न किसी वाहन से टकराकर दुर्घटना का कारण बनते हैं।

शहर में अनाज मण्डी, सब्जी मण्डी, बस स्टैंड के पास एवं बाजार में घूमते हुए आवारा पालतू पशु आते-जाते राहगीरों को भी चोटिल कर देते हैं। बाजार से खरीदे गए सामान के बैग आदि को फाड़ कर सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। एसडीएम ने उपमंडल अधिकारी, पशु पालन एवं डेयरिंग विभाग, फिरोजपुर झिरका को यह आदेश देते हुए कहा कि गांव / शहर में जहां कहीं भी आवारा पशु घूमते हुए मिलते है तो उनको पकड़कर नजदीकी गोशालाओं में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed