फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Aarav became All India third ranker in JEE Mains result and Shivansh secured 25th rank

JEE Mains Result: ऑल इंडिया थर्ड रैंकर बने गुरुग्राम के आरव, शिवांश की 25वीं रैंक; इन छात्रों ने भी बढ़ाया मान

Thu, 25 Apr 2024 08:26 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 25 Apr 2024 08:26 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें गुरुग्राम के रहने वाले आरव ने ऑल इंडिया थर्ड रैंक हासिल की है। वहीं शिवांस की 25वीं रैंक आई है। इसके अलावा भी कई ऐसे छात्र हैं, जिनका स्कोर 99 पर्सेंटाइल के आस-पास आया है। 

विज्ञापन
Aarav became All India third ranker in JEE Mains result and Shivansh secured 25th rank
आरव भट्ट और आरुष भट्ट अपने माता पिता के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार देर रात जेईई मेन्स-2024 सेशन-2 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम में एनटीए द्वारा ऑल इंडिया रैंकिग लाने वाले 56 विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। जारी सूची में शहर के दो विद्यार्थी आरव भट्ट और शिवांश नायर ने अपनी जगह बनाई है। आरव भट्ट ने ऑल इंडिया रैंकिग में तीसरा और शिवांश नायर ने 29वां स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। आरव भट्ट के भाई आरुष भट्ट ने भी 99.65 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है।

विज्ञापन

आरव भट्ट और शिवांश नायर ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर
आरव भट्ट और शिवांश नायर ने जेईई मेन्स सेशन-2 की परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। 19 वर्षीय आरव भट्ट सेक्टर-43 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हैं। वहीं शिवांश नायर सुशांत लोक स्थित हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल के विद्यार्थी है। आरव भट्ट के पिता नीरज प्रिया भट्ट एचएफसीएल में सीनियर वीपी के पद पर वहीं माता योगा इंस्ट्रकटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरव भट्ट के पिता बोले
आरव भट्ट के पिता नीरज प्रिया भट्ट ने बताया कि आरव और आरुष पिछले तीन वर्षों से जेईई की तैयारी कर रहे हैं। दोनों बच्चों ने नौवीं कक्षा से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। तैयारी के लिए आरुष और आरव दोनों ने एक निजी कोचिंग सेंटर में एडमिशन लिया। कोचिंग सेंटर में एडमिशन के साथ-साथ स्कूल में उनकी पढ़ाई भी चलती रही। दोनों बच्चे सुबह सात बजे घर से निकलते थे।

आरव ने ऐसी की तैयारी
आरव ने बताया कि क्लास खत्म करने के बाद घर आने की बजाय दोनों भाई कोचिंग चले जाते थे। कोचिंग के बाद देर शाम दोनों बच्चे घर लौटते थे। दोनों ने परीक्षा की तैयारी के लिए स्वयं के बनाए गए नोट्स और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का सहारा लिया। आरव ने बताया कि वह आईआईटी में दाखिला लेना चाहता है। फिजिक्स और मैथ्स में उसकी रुचि है।

आरव का लक्ष्य जेईई एडवांस में अच्छा स्कोर हासिल करना है। आरव का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारी के दौरान माता-पिता का अहम योगदान रहा। आरव की माताजी समय-समय पर बच्चों को परीक्षाओं के परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। आरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

इसके अलावा 17 वर्षीय शिवांश आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर सांइस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। शिवांश ने बताया कि वह प्रतिदिन पढ़ाए गए चैप्टर्स के नोट्स तैयार करते थे और घर पर नोट्स को रिवाइस करते थे। इसके अलावा पुराने प्रश्न पत्र सॉल्व करने से भी तैयारियों में लाभ मिलता है।

विज्ञापन

अर्श गुप्ता ने भी स्कोर किया 100 पर्सेंटाइल
सेक्टर- 43 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी अर्श गुप्ता ने जेईई मेन्स 2024 में 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। छात्र अर्श गुप्ता ने कहा कि जेईई मेन्स फाइनल में सफल होना उसके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह सब शिक्षकों और माता पिता के निरंतर समर्थन से ही संभव हो पाया है। उसका लक्ष्य जेईई-एडवांस्ड में अच्छी रैंक हासिल करना है। वह विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं।

आयुष सिंघल ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया  
इसके अलावा आयुष सिंघल ने 99.99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। छात्र आयुष सिंघल ने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने में शिक्षकों और अभिभावकों ने बहुत मदद की है। उसका लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे में दाखिला लेना है। वह कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में कार्य करना चाहता है। एमिटी विद्यालय समूह की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान ने आरव भट्ट, आरुष भट्ट, अर्श गुप्ता और आयुष सिंघल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed