{"_id":"672904684fdaa1c2cb0b892c","slug":"a-youth-was-shot-in-a-dispute-over-removing-a-car-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-43060-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार हटाने के विवाद में युवक पर चलाई गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार हटाने के विवाद में युवक पर चलाई गोली
विज्ञापन
छोटू कहकर गाड़ी हटाने के लिए बोला तो हुई कहासुनी
सेक्टर-10 अपराध शाखा ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी में युवक पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाने का मामला सामने आया है। गोली पीड़ित युवक की गाड़ी पर लगी। कार पार्किंग के दौरान कार चालक ने दूसरे कार चालक को छोटू कहकर गाड़ी हटाने के लिए बोला था। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सेक्टर-10 अपराध शाखा ने इस मामले में एक आरोपी अभिषेक गौड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई साल से गोरक्षक व बजरंग दल से जुड़ा हुआ है और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है।
न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को जतिन चुटानी ने शिकायत में बताया कि वह बीते रविवार की देर रात को अपने साथियों के साथ ड्रीम्ज मॉल सेक्टर-4/7 चौक गुरुग्राम पर कोल्ड डि्रंक लेने गया था। वह अपनी कार को खड़ा करके कोल्ड डि्रंक की दुकान की ओर बढ़ा ही था कि इसी बीच पीछे से आई एक कार में सवार दो युवकों ने उससे कार को हटाने को कहा। आरोप है कि जतिन को आरोपियों ने छोटू कहकर गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसी बात पर एक युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली जतिन के कान के पास से होते हुए कार में जा लगी। इस पर जतिन वहां से अपनी जान बचाकर भागा। दूसरी ओर गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी भी वहां से निकल भागे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
एसीपी क्राइम-2 मनोज कुमार ने बताया कि मामले में सेक्टर-10 अपराध शाखा के एसआई प्रमोद की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को कुछ ही घंटे में शहर के आनंद गार्डन से काबू किया है। आरोपी की पहचान आनंद गार्डन निवासी अभिषेक गौड़ के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी हटाने को लेकर शिकायतकर्ता के साथ कहासुनी हो गई थी। इस दौरान उसने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस असलहे को कब्जे में ले लिया है।