फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man who went to a club to party was beaten up by several boys.

Gurugram News: क्लब में पार्टी करने गए युवक से कई लड़कों ने की मारपीट

Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man who went to a club to party was beaten up by several boys.
सेक्टर-40 थाने की पुलिस कर रही मामले की छानबीन, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी करने आए एक युवक से अन्य युवकों ने मारपीट करके उसे घायल कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले के चार दिन बाद एफआईआर दर्ज है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गुड़गांव गांव निवासी सुनील कटारिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 15 नवंबर को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने सेक्टर-30 स्थित इबोला क्लब में गया था। क्लब से बाहर निकलने के दौरान विक्रम कटारिया ने उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद विक्रम ने कॉल करके अपने दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद विक्रम कटारिया के 6-7 दोस्त तीन गाड़ियों में सवार होकर आए और सुनील कटारिया के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में सुनील कटारिया की नाक पर चोट लगी। सुनील को उसके दोस्तों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 19 नवंबर को पीड़ित सुनील कटारिया की शिकायत पर सेक्टर-40 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विनय ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों को थाने में बुलाकर बयान दर्ज किए जाएंगे। दोनों पक्षों के बयान दर्ज होने और क्लब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि फुटेज में झगड़े की सही वजह के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यूट्यूबरों से क्लब संचालकों व बाउंसरों ने की मारपीट
गुरुग्राम। सेक्टर-49 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन में एक क्लब पर शनिवार की सुबह पार्टी की कवरेज करने गए दो यूट्यूबरों के साथ संचालकों व बाउंसरों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान उनके यूट्यूब चैनल की माइक आर्डडी छीन ली और पत्थर मारकर कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। कृष्णा कॉलोनी निवासी मनु मेहता ने सेक्टर-50 थाने में दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह वह अपने साथी सुनील यादव के साथ सेक्टर-49 स्थित एक क्लब पर कवरेज के लिए गए थे। क्लब में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां पार्टी करने आए हुए थे और अंदर तेज आवाज में डीजे बज रहा था। उन्होंने क्लब में चल रहे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग शुरू की तो संचालकों व बाउंसरों ने झगड़ना शुरू कर दिया। मनु मेहता ने पुलिस को बताया कि संचालकों ने मारपीट करने के साथ ही गोली मारने की धमकी भी दी। जब वे घटनास्थल से भागने लगे तो कार पर पत्थर फेंककर मारा, जिससे कार का पिछला शीशा भी टूट गया। जांच अधिकारी अनूप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। जल्द ही मारपीट करने वालों से पूछताछ करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed