फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was murdered with a sharp weapon

Gurugram News: धारदार हथियार से युवक की हत्या

Wed, 09 Oct 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered with a sharp weapon
बसई रोड पर मिला युवक का शव, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में धारदार हथियार से युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव बसई रोड पर मिला है और मृतक के पैर पर कटने के निशान हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र के बसई रोड पर एनके फैक्ट्री वाली गली में बुधवार की सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी 28 वर्षीय अभिषेक रूप में हुई है। वह वर्तमान में परिवार के साथ गुरुग्राम के कृष्णा नगर में रहता था। शव की पहचान मृतक युवक के भाई ने की। जांच में मृतक युवक के पैर में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले हैं, जबकि शरीर पर अन्य कोई भी निशान नहीं है। पुलिस ने मामले में हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है। पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक की मौत कैसे हुई, शरीर पर चोट के कितने निशान हैं। इसके बार में पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed