फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was murdered by hitting him on the head and face with a heavy object.

Gurugram News: सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर की युवक की हत्या

Wed, 22 Oct 2025 06:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by hitting him on the head and face with a heavy object.
आईएमटी मानेसर में आउटर रोड पर फुटपाथ के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया, नहीं हुई मृत युवक की पहचान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सेक्टर-7 में प्लॉट नंबर-139 के सामने खून से लथपथ एक युवक का शव मिला है। युवक के सिर में भारी वस्तु से वार करके उसकी हत्या की गई है। पास में ही युवक की चमड़े की चप्पल भी रखी हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया। प्रारंभित जांच में सामने आया है कि युवक के सिर व चेहरे पर गहरी चोटें लगने के कारण उसकी मौत हुई है। मृत युवक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आसपास कंपनियों में काम करने वालों को युवक का शव दिखाया लेकिन किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य एकत्र किए हैं, इनमें खून के धब्बे, संभावित हथियार के निशान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय यह क्षेत्र सुनसान रहता है। ऐसे में संभावना है कि रात एक बजे तीन बजे के दौरान यह हत्या की गई हो।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की सूची मंगवाई गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद ही युवक की मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। -सुभाष, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed