फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was killed with 10 bullets, not identified

Gurugram News: 10 गोलियां मारकर युवक की हत्या, शिनाख्त नहीं

Mon, 04 Aug 2025 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed with 10 bullets, not identified
मौके से मिली दिल्ली नंबर की कार
विज्ञापन


आमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली माकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


गुरुग्राम के एसपीआर रोड पर सोमवार रात करीब 8:30 बजे दिल्ली के एक युवक की लगभग 10 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वह सेक्टर 77 में एक शराब ठेके के पास कार से पहुंचा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसाईं। घटनास्थल पर दिल्ली नंबर की एक कार मिली है। कार मालिक से संपर्क करने पर पता चला कि उसने किसी जानकार को अपनी कार दी हुई थी। कार मालिक को भी पता नहीं है कि जिस व्यक्ति को गोली मारी गई हैं वह कौन है। कार मालिक ने पुलिस को मंगलवार सुबह आकर मृतक की पहचान करने की बात कही है। मानेसर के एसीपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुटी है। मामले में मंगलवार को जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed