फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was killed by hitting him on the head with a stone

Gurugram News: सिर पर पत्थर मारकर युवक की हत्या

Tue, 13 May 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed by hitting him on the head with a stone
फोटो- 29
विज्ञापन


डीआरआई चौक के पास एक झुग्गी के बाहर पड़ा मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव डीआरआई चौक के पास एक झुग्गी के बाहर पड़ा मिला है।
राहगीरों की सूचना पर आईएमटी मानेसर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मृतक युवक की पहचान सोनीपत के पिनाना गांव निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार के रूप में की गई। जांच में पता चला कि रवि आईएमटी मानेसर में एक निजी कंपनी में काम कर रहा था और अलियर गांव में किराये के मकान में रहता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि रवि कुमार बीते रविवार की रात से ही लापता था। रविवार को उसकी छुट्टी थी और वह कमरे से बाहर गया हुआ था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह रवि कुमार का शव सड़क किनारे सेक्टर-8 में एक झुग्गी के बाहर पड़ा मिला। युवक के शरीर पर कई चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम की टीमों से निरीक्षण कराया और सबूत जुटाए। जांच की तो पता चला कि रवि कुमार के सिर पर पत्थर से हमला करके उसकी हत्या की गई है।

थाना पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक जिस कंपनी में नौकरी करता था और जिस स्थान पर किराये पर रहता था, वहां के लोगों से पूछताछ की जाएगी। वहीं, जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि युवक की हत्या करने वालों के बारे में जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed