{"_id":"69d1115fd7d3c6d5870a28a8","slug":"a-young-man-was-forcibly-taken-to-an-office-and-subjected-to-obscene-acts-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83979-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जबरदस्ती कार्यालय में ले जाकर युवक के साथ की अश्लील हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जबरदस्ती कार्यालय में ले जाकर युवक के साथ की अश्लील हरकत
विज्ञापन
पीड़ित ने मां से आरोपी युवकों के खाते में ट्रांसफर कराए पांच हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटाैदी सिटी चौकी क्षेत्र में 3 अप्रैल की शाम को चार युवकों ने एक युवक को जबरदस्ती कार्यालय में ले जाकर युवक के साथ अश्लील हरकत की। पीड़ित युवक के कपड़े उतरवाकर उसके साथ मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाया। आरोपियों से पीड़ित से पांच हजार रुपये छीने व पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर दो नामजद युवकों सहित चार के खिलाफ पटौदी थाना में मारपीट करने, अश्लील हरकत करने, जबरन वसूली, धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटौदी के वार्ड-19 निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 3 अप्रैल की शाम को अपने जानकार को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आ रहा था। पटौदी बस स्टैंड के पास खंडेवला गांव का सोनू, उसका दोस्त तेजू व अन्य दो युवक खड़े थे। जब वह उनके पास से गुजरने लगा तो चारों उसे पकड़कर जबरदस्ती कार्यालय में लेकर गए और कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत करने लगे।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसका वीडियो बनाया। इसके साथ ही पांच हजार रुपये छीन लिए और पांच हजार रुपये मांगते हुए जबरदस्ती करने लगे। ऐसे में पीड़ित युवक ने अपनी मां को कॉल करके सोनू के अकाउंट में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद पीड़ित युवक की मां ने घटनास्थल पर आकर उसे छुड़वाया। आरोपी युवकों ने पीड़ित को वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
-- --
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र, एएसआई, जांच अधिकारी