फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was duped of Rs 1.07 lakh on the pretext of winning a lottery.

Gurugram News: लॉटरी लगने की बात कहकर युवक से 1.07 लाख रुपये की ठगी

Sat, 14 Mar 2026 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 1.07 lakh on the pretext of winning a lottery.
कार के लिए जीएसटी, आरसी की फीस के लिए ट्रांसफर कराए रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने केबीसी (कौन बनेगा करोड़पति) से 10 लाख रुपये की लॉटरी लगने की बात कहकर एक युवक से 1,07,016 रुपये की ठगी की है। जालसाजों ने उसे कार के लिए जीएसटी, आरसी की फीस कहकर रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ साइबर अपराध थाना मानेसर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिले के फाजिलपुर बादली गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 दिसंबर को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले खुद का नाम राजकुमार बताते हुए कहा कि वह केबीसी से बोल रहा है और उसकी 10 लाख रुपये की लॉटरी निकली है। कॉल करने वाले ने राजेश कुमार को बताया कि वह 10 लाख रुपये नकद या फिर 10 लाख रुपये तक की कार ले सकता है।
विज्ञापन

कार के लिए जीएसटी व आरसी फीस जमा करनी होगी। इसके बाद राजेश कुमार को व्हाट्सएप पर कार की फोटो भी भेजी और 28 दिसंबर 2025 से 13 फरवरी 2026 तक फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग नंबर पर 1,07,016 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद राजेश कुमार को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed