{"_id":"68fbda4e02c15ec8d10a3ae3","slug":"a-young-man-was-beaten-up-in-sohna-tehsil-his-arms-and-legs-were-broken-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70394-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना तहसील में युवक के साथ मारपीट, हाथ-पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना तहसील में युवक के साथ मारपीट, हाथ-पैर तोड़े
विज्ञापन
- पीड़ित युवक तहसील में रजिस्ट्री कराने पहुंचा था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। तहसील में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। युवक तहसील में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचा था। पीड़ित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बृहस्पतिवार को कस्बे के वार्ड नंबर-3 सुशील नगर निवासी नरेश गांव जखोपुर में स्थित एक प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील में पहुंचा था। नरेश को स्थानीय तहसीलदार ने अवैध काॅलोनी में प्लाॅट होने के कारण रजिस्ट्री करने से मना कर दिया था। जब वह बाहर निकलने लगा तो चार लोगों ने नरेश को घेर लिया तथा मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने नरेश के हाथ-पैर पर जमकर डंडे बरसाए। इसमें उसको चोटें आई हैं।
पीड़ित नरेश तहसील में काफी समय तक सड़क पर ही पड़ा रहा था। बाद में उसको नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसको गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। सोहना शहर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बताते हैं कि पीड़ित युवक ने अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है। एमएलसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।