{"_id":"6950284bec09134ced0f3bc4","slug":"a-young-man-sitting-in-an-auto-rickshaw-died-after-a-rod-pierced-his-chest-gurgaon-news-c-26-1-fbd1020-58962-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो में बैठे युवक के सीने के आर- पार हुआ सरिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो में बैठे युवक के सीने के आर- पार हुआ सरिया, मौत
विज्ञापन
खेड़ी पुल के पास सरियों से भरी बुग्गी के अचानक रुकने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी पुल के पास सरियों से भरी बुग्गी के अचानक रुकने से पीछे से आ रहे ऑटो में बैठे युवक के सीने में सरिया आर पार हो गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है।
भारती कॉलोनी के पास रहने वाले अशोक और उनके साले धीरज ऑटो से दोस्त के घर जा रहे थे। अशोक ने बताया कि खेड़ी पुल के पास सरियों से भरी बुग्गी जा रही थी। सरिए बुग्गी से बाहर निकल रहे थे। बुग्गी के अचानक रुकने के बाद ऑटो चालक ने भी ब्रेक लगाए। ऑटो नहीं रुक पाया और अशोक के साले धीरज के सीने में सरिया आर- पार हो गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
बिहार के रहने वाले अशोक ने बताया कि वे दो माह पहले ही नौकरी करने के लिए फरीदाबाद आए थे और किसी निजी कंपनी में लोहा पीटने का कार्य करते हैं। वहीं, शुक्रवार को ही बिहार से साला धीरज फरीदाबाद आया था और शनिवार को सीने में सरिया घुसने से उसकी मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 32 है और पत्नी व दो बेटी बिहार में रहती हैं। यहां इन लोगों का कोई भी रिश्तेदार नहीं रहता है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ऑटो चालक दोनों को अस्पताल छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल बीके अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। अशोक ने बताया कि वे शहर में नए हैं, उन्हें यहां के रास्ते भी नहीं पता है। उन्होंने गांव में फोन कर सबको सूचना दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।