{"_id":"696f8a04134820a0e002242b","slug":"a-young-man-seriously-injured-in-a-fight-died-during-treatment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77684-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान युवक की मौत
विज्ञापन
खंडेवला गांव में माहौल बना तनावपूर्ण, पुलिसकर्मी किए तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना के अंतर्गत खंडेवला गांव में 17 जनवरी को कई युवकों द्वारा मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत होने के बाद खंडेवला गांव में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
मृतक की पहचान खंडेवला गांव निवासी विनीत के रूप में हुई है। आरोप है कि 17 जनवरी को गांव के ही सागर, कपिल, सागर व जोगेंद्र ने विनित के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घायल विनित के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट संबंधित धाराओं के तहत फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। निजी अस्पताल में मंगलवार को उपचार के दौरान विनित की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में हत्या संबंधी धाराएं जोड़ दी हैं।
विनित के परिवार वालों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक बेटे के दोस्त थे और उनका साथ उठना-बैठना था। पुलिस ने जब परिवार वालों के बयान दर्ज किए व छानबीन की तो पता चला कि किसी बात को लेकर विनित की सागर, कपिल, सागर व जोगेंद्र के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी में रंजिश रखते हुए उन्होंने मारपीट करके विनित को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
-- --
चारों युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही चारों को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य कोई व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। खंडेवला गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। -देवेंद्र, एसआई, जांच अधिकारी