फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man lost Rs 6.61 lakh in the pursuit of profit.

Gurugram News: मुनाफे के लालच में युवक ने गंवाए 6.61 लाख रुपये

Thu, 02 Oct 2025 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A young man lost Rs 6.61 lakh in the pursuit of profit.
जालसाजों ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर की साइबर ठगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने निवेश करके रुपये कमाने का झांसा देकर एक युवक से 6.61 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। जालसाजों ने युवक को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर कई बारे में रुपये ट्रांसफर कराए। शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
सेक्टर-7 एक्सटेंशन निवासी तरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। अप्रैल 2025 में उसको व्हाट्सएप पर वैल्यू इन्वेस्टिंग ग्रुप में जोड़कर बताया गया कि यहां पर ब्लॉक डील व आईपीओ पर रुपये लगाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। ग्रुप में शामिल लोग बता रहे थे कि वे मार्केट से सस्ता माल खरीदते हैं जिससे उनको अच्छा-खासा मुनाफा हो जाता है। ग्रुप में मुनाफे संबंधी बातें व जानकारी देखकर वह झांसे में आ गया तो उसने भी अपनी सहमति दे दी।
विज्ञापन

इसके बाद एक वेबसाइट का लिंक भेजा गया। जालसाजों ने जुलाई में उसकी फायर्स सिक्योरिटीज में आईडी बना दी व पासवर्ड दे दिया। जब तरुण ने बताए गए अकाउंट में 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए तो फायर्स सिक्योरिटीज एप दिखाई देने लगा और रुपयों की जानकारी भी एप में मौजूद थी। इसके बाद तरुण कुमार ने कई बार में कुल 6.61 लाख रुपये जालसाजों के बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों ने तरुण कुमार के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed