{"_id":"693f092ab354a8c3f3092e06","slug":"a-young-man-in-a-car-assaulted-a-security-guard-for-not-allowing-him-to-enter-the-society-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74542-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट
विज्ञापन
सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से की मारपीट
सिक्योरिटी गार्ड ने सेक्टर-50 थाने में दी शिकायत, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसाइटी में प्रवेश नहीं देने पर कार सवार युवक ने सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट की। यह घटना शनिवार की शाम 5.20 बजे की है। सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सिक्योरिटी गार्ड ने मारपीट की शिकायत सेक्टर-50 थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक दो महिलाओं के साथ कार से गेट पर पहुंचा था और बिना अनुमति ही सोसाइटी के अंदर जा रहा था। सिक्योरिटी गार्ड ने जब गेट पर लगा बूम बैरियर नहीं खोला तो युवक ने कार से नीचे उतरकर सिक्योरिटी गार्ड से बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद युवक सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट करने लगा। युवक ने बूम बैरियर को तोड़ने का भी प्रयास किया। सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई की घटना गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
वहीं, सिक्योरिटी इंचार्ज से बात करने के बाद भी युवक ने गार्ड को थप्पड़ मारे। युवक के साथ आईं दोनों महिलाएं भी सिक्योरिटी गार्ड पर चिल्लाईं। इस बीच सोसाइटी के अन्य लोग वहां पहुंचे और मामले को किसी तरह शांत किया। इसके बाद युवक दोनों महिलाओं के साथ कार में बैठकर सोसाइटी में चला गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी पूरन ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने कार चालक के खिलाफ शिकायत दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई हैं। कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा। चालक के बयान दर्ज करके व जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।