{"_id":"69a335fe5f4f0145740a7019","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-fifth-floor-of-a-building-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81037-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
-छत पर शराब की बोतलें मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में उल्लावास गांव में एक इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नैनीताल (उत्तराखंड) के रामनगर निवासी आशीष (27) के रूप में हुई है। 27 फरवरी की सुबह युवक के छत से गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीमों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। छत पर शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आशीष सेक्टर-65 के उल्लावास में किराये पर रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। 26 फरवरी की रात को आशीष इमारत की पांचवीं मंजिल गया था। 27 फरवरी की सुबह करीब 9.30 बजे आशीष का शव नीचे पड़ा होने की सूचना सेक्टर-65 थाने की पुलिस को मिली। जांच अधिकारी पीएसआई सुमन ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। छानबीन के दौरान छत पर शराब की बोतलें मिलीं। संभावना है कि शराब के नशे में छत से गिरकर आशीष की मौत हुई होगी। मामले की छानबीन की जा रही है।