फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman traveling in a car snatched another woman's chain on the pretext of asking for directions.

Gurugram News: कार से जा रही महिला ने रास्ता पूछने के बहाने दूसरी महिला की चेन छीनी

Tue, 10 Oct 2023 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
A woman traveling in a car snatched another woman's chain on the pretext of asking for directions.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। कार में सवार महिला द्वारा स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। कार में जा रही युवती ने पहले महिला से अस्पताल का पता पूछा , बाद में उसके गले से सोने की चेन छीनकर उसे धक्का दे दिया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ स्नैचिंग का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


पुलिस के अनुसार सेक्टर 99 के वजीरपुर निवासी ममता ने थाना पुलिस को बताया कि वह सेक्टर 44 स्थित पैसा बाजार डाट काम कंपनी में काम करती हैं। रविवार शाम साढ़े पांच बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। जब वह फोर्टिस के पास पहुंचीं तो पीछे से आई एक कार उनके पास रुकी। कार एक युवक चला रहा था और पड़ोस वाली सीट पर एक महिला बैठी हुई थी। महिला ने ममता से सेक्टर 44 का पता पूछा, जब वह पता बताने लगीं तो महिला ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और उन्हें धक्का दे दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गईं। इसी दौरान कार सवार दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने सोमवार को क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed