{"_id":"67b0e0664f41a16fd30588e4","slug":"a-u-turn-will-be-built-under-basai-rob-which-will-provide-relief-from-traffic-jams-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-50831-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बसई आरओबी के नीचे बनेगा यूटर्न, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बसई आरओबी के नीचे बनेगा यूटर्न, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
बस स्टैंड से द्वारका एक्सप्रेसवे जाने वाले वाहनों को सेक्टर नौ चौक पर रुकना नहीं पड़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के पास सेक्टर नौ चौक (ग्रीनवुड स्कूल) पर जाम को दूर करने के लिए जीएमडीए बसई आरओबी के नीचे से यूटर्न बनवाने जा रहा है।
जीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे से हीरो होंडा चौक को जोड़ने के लिए रेलवे लाइन पर बसई गांव में आरओबी का निर्माण कराया है। इसके बाद बसई गांव के चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया गया है। अभी उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण होना है। वहीं, हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क को चौड़ा करने का काम होगा। इसके लिए टेंडर जारी किया जाना है। यातायात पुलिस के अनुसार सेक्टर नौ चौक पर सुबह-शाम जाम की समस्या रहती है। रोहतक और चंडीगढ़ जाने वाली बसें बस स्टैंड से शीतला माता मंदिर रोड, सेक्टर पांच से सेक्टर नौ से होते हुए बसई आरओबी से होकर जाती हैं। दूसरी ओर हीरो होंडा की ओर से आने वाले भी द्वारका एक्सप्रेसवे और सेक्टर नौ की ओर इसी चौक से जाते हैं। ऐसे में चौक पर सुबह-शाम वाहनों का भारी दबाव हो जाता है और लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में यातायात पुलिस ने जीएमडीए की मदद से अभी पोर्टेबल ट्रैफिक लाइट का इंतजाम कराया है। जीएमडीए के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि बसई आरओबी के नीचे से यूटर्न बनाकर हीरो होंडा चौक से सैक्टर नौ जाने वाले वाहन चालकों के लिए इंतजाम कराया जाएगा।