फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A truck carrying debris overturned in a basement under construction, killing a worker.

Gurugram News: निर्माणाधीन बेसमेंट में मलबे से भरा ट्रक पलटा, मजदूर की मौत

Sat, 06 Dec 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
A truck carrying debris overturned in a basement under construction, killing a worker.
मानेसर के कुशला गांव में हुआ हादसा, जांच जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मानेसर। गुरुग्राम के मानेसर में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बास कुशला गांव में निर्माणाधीन साइट पर ट्रक पलट गया। यह ट्रक बेसमेंट से मलबा लेकर निकल रहा था। ट्रक की चपेट में मजदूर आ गया और मलबे में दब गया। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई। पुलिस युवक की पहचान कर उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
हादसे की सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां और रेस्क्यू टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। ट्रक पूरी तरह बेसमेंट में पलटा हुआ था और उसका भारी-भरकम वजन मजदूर के ऊपर पड़ा था। रेस्क्यू ऑपरेशन में बुलडोजर, क्रेन और हाइड्रॉलिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। मानेसर पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी मजदूर को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड का साथ दिया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। इसके बाद टीम ने हाथ से मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। आईएमटी मानेसर थाना के जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने जब युवक को निकाला तो उस समय मजदूर की सांस चल रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी। मृतक के पास से मोबाइल मिला है, लेकिन वह लॉक था। लॉक खुलवाकर पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन



-सुरक्षा मानकों में अनदेखी के आरोप
आईएमटी मानेसर थाना के जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि हादसे की वजह ट्रक का असंतुलित होकर पलटना है। बेसमेंट की ढलान और गीली मिट्टी भी इसका कारण बनी। ठेकेदार और साइट इंचार्ज से पूछताछ की जा रही है। श्रम विभाग को भी सूचना दे दी गई है, क्योंकि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed