{"_id":"6a0da482ee5fa1373a0004db","slug":"a-thief-broke-into-a-medical-store-and-stole-43000-rupees-and-medicines-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88579-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेडिकल स्टोर की छत तोड़कर घुसे चोर ने 43 हजार रुपये व दवाइयां चुराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेडिकल स्टोर की छत तोड़कर घुसे चोर ने 43 हजार रुपये व दवाइयां चुराईं
विज्ञापन
18 मई की देर रात को चाेरों ने वारदात को दिया अंजाम, बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना के अंतर्गत बिनाैला गांव में 18 मई की देर रात चोरों ने मेडिकल स्टोर की छत तोड़कर 43,300 रुपये और दवाइयां चोरी कर लीं। मेडिकल स्टोर में चोरी होने की वारदात अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
तावडू के पठैनी गांव निवासी अनुज यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने बिनौला गांव में मेडिकल स्टोर खोला हुआ है। 18 मई की देर रात करीब 2.30 बजे एक युवक छत को तोड़कर मेडिकल स्टोर में घुसा। वह युवक स्टोर से 43,300 रुपये और करीब 2300 रुपये की कीमत की दवाई चोरी कर ले गया।
चोरी की वारदात मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। एक युवक रात 2.36 बजे मेडिकल स्टोर की छत ताेड़कर अंदर घुसा था। नकद व दवाइयां चोरी करने की पूरी वारदात कैमरा की फुटेज में दिखाई दे रही है। चोरी करने वाले युवक का चेहरा भी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है।
विज्ञापन
-- --
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मेडिकल चोरी करने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - घनश्याम, सब इंस्पेक्टर, बिलासपुर थाना।