फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A student who went to break up a fight was shot.

Gurugram News: झगड़ा छुड़वाने गए छात्र पर चली गोली

Sat, 27 Sep 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
A student who went to break up a fight was shot.
बिलासपुर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कापड़ीवास स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्र को अपने साथी का झगड़ा शांत कराना भारी पड़ गया। दूसरे छात्र के साथ आए युवक ने छात्र पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि छात्र बाल-बाल बच गया। पीड़ित छात्र की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


गांव लोकरी निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कापड़ीवास स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार शाम को यूनिवर्सिटी के सभागार में कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान उसके साथ सौरभ यादव की सौरभ रावल के साथ कहासुनी हो गई थी। उन्होंने दोनों को अलग करवा दिया। उन्होंने बताया कि शाम को वह यूनिवर्सिटी के गेट पर मौजूद थे। उसी दौरान गेट के बाहर एक थार गाड़ी आई। उस गाड़ी में दिनेश, सूरज और दो युवक आए। वहां पर सौरभ रावल भी आ गया। सभी युवक कहने लगे कि झगड़ा क्यों कर रहे हो आगे चलो बात करते हैं। वह भी उनके साथ ही मुस्कान होटल के पास चले गए और बातचीत करनी शुरू कर दी। आरोप है कि दिनेश ने बात करते हुए पिस्टल निकाली और उन पर गोली चला दी। हालांकि वह किसी तरह बच गए। इसके बाद वह उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed