फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A stream of poetry flowed at GIA House on Independence Day

Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर जीआईए हाउस में बही काव्य धारा

Sat, 16 Aug 2025 04:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
A stream of poetry flowed at GIA House on Independence Day
गुरुग्राम। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुड़गांव इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सुमित राव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 78 वर्षों में हमने लोकतंत्र को मजबूत किया है। उद्योगों की उन्नति में ही देश की उन्नति है। आज पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद की निगाह से देख रहा है। कार्यक्रम का संचालन जीआईए के महासचिव संजीव बंसल द्वारा किया गया। इस दौरान एसडी मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर जीआईए हाउस सभागार में काव्य रस की धारा बही। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष डॉ. मंदीप किशोर गोयल ने किया। इस मौके पर जीआईए के तत्कालीन अध्यक्ष जेएन मंगला पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला, कादीपुर उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्रीपाल शर्मा, संयुक्त सचिव, विद्या सागर, कोषाध्यक्ष, सुमित मंगला, अतुल बत्रा, सुनील शर्मा, गुलशन पपरेजा, गुलाब सिंह और सुनील दत्ता आदि मौजूद रहे। संवाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed