{"_id":"68727482e815cb6857049127","slug":"a-step-towards-justicemore-than-82-thousand-cases-settled-in-lok-adalat-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-62117-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्याय की ओर एक कदम...लोक अदालत में निपटाए गए 82 हजार से अधिक मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्याय की ओर एक कदम...लोक अदालत में निपटाए गए 82 हजार से अधिक मामले
विज्ञापन
18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के मामलों का हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। यह लोक अदालत पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश में की गई। इसमें 82 हजार से अधिक मामलों को आपसी समझौते से निपटाया गया।
जिला न्यायालय में 25 पीठों के अलावा उप-मंडल सोहना और पटौदी में एक-एक बेंच का गठन किया गया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव रमेश चंद्र ने बताया कि गुरुग्राम, सोहना और पटौदी की बेंचों में सभी श्रेणियों के कुल 1 लाख 27 हजार 999 मामलों को लिया गया था। इनमें से 82 हजार 609 मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया गया। इन मामलों में 18 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के मामलों का समाधान हुआ।
प्रत्येक बेंच पर एक-एक पैनल अधिवक्ता की नियुक्ति की गई। उन्होंने अदालतों और डीएलएसए की सहायता करते हुए पक्षकारों के बीच समझौते तैयार कराने में सहायता की। लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक चालान भुगतान हेतु गेट नंबर दो के पास ट्रैफिक हेल्प डेस्क लगाई गई, जिससे लोगों को चालान निकालने और निपटान में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।