{"_id":"661f02bce3a019472d003bd4","slug":"a-speeding-car-went-out-of-control-and-fell-down-from-the-flyover-one-dead-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-29235-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के झाड़सा फ्लाइओवर पर हुआ हादसा, दो अन्य घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली की ओर से आ रही एक कार सोमवार रात दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के झाड़सा फ्लाइओवर पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद फ्लाइओवर से नीचे गिर गई। इस दौरान जोरदार धमाके से आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। कार में तीन लोग सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उपचार के दौरान ऋषभ निवासी सेक्टर 17 की मौत हो गई । जबकि नमन और कमल सेहरावत निवासी सेक्टर-31 का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार कार की गति काफी तेज थी, इसलिए फ्लाईओवर पर चढ़ने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और चार फीट का डिवाइडर फांदकर नीचे जा गिरी। किसी राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिली। घटना की जानकारी के बाद सदर थाना पुलिस पहुंची तो कार काफी क्षतिग्रस्त मिली। इसमें तीन लोग सवार थे, तीनों को कार से निकालकर अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण किसी के भी बयान नहीं लिए जा सके। घायल सेक्टर 15 के बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग दिल्ली से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस गुरुग्राम आ रहे थे।
रात नौ बजे हुई घटना
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव के अनुसार रात नौ बजे के लगभग कार में सवार होकर तीन युवक सुखराली से राजीव चौक की ओर जा रहे थे। झाड़सा फ्लाईओवर के पास कार की रफ्तार तेज होने पर संतुलन बिगड़ गया। कार एक्सप्रेसवे के डिवाइडर से टकराकर उछल गई और झाड़सा फ्लाईओवर के बीच में बनी जगह से 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद सर्विस रोड पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से कार को साइड हटवाया गया। लगभग एक घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हुआ।