{"_id":"6ae88e467f1f8a2b690fb8c9","slug":"a-six-foot-high-wall-was-built-near-the-leaning-building-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106224-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: झुकी हुई इमारत के पास बनाई छह फीट ऊंची दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: झुकी हुई इमारत के पास बनाई छह फीट ऊंची दीवार
विज्ञापन
सेक्टर-31 स्थित प्लॉट-769 में झुकी इमारत की नींव के साथ बनाई जा रही दीवार।फोटो- फ्लैट मालिक
बारिश होने के बाद इमारत की सुरक्षा को देखते हुए किया दीवार का निर्माण
- अभी बिना आगामी अनुमति के नहीं हो सकेगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-31 स्थित प्लॉट-769 में झुकी हुई चार मंजिला इमारत की सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। हालांकि, एक नवंबर को इमारत के साथ करीब छह फीट ऊंची दीवार बनाई गई है, ताकि इमारत की नींव को ज्यादा नुकसान न हो। बारिश होने के बाद इमारत की सुरक्षा को देखते हुए दीवार का निर्माण किया गया है।
इमारत के फ्लैट मालिकों ने नींव की छह फीट दीवार के अलावा अन्य निर्माण कार्य का विरोध किया और पुलिस को भी सूचना दी थी। इसके बाद सेक्टर-40 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची व काम बंद करवा दिया। क्षतिग्रस्त इमारत में फ्लैट मालिक अमित वशिष्ठ का कहना है कि बताया कि प्लॉट मालिक द्वारा खोदे गए गड्ढे को भरने का प्रयास किया जा रहा है ताकि चार मंजिला इमारत के नुकसान पहुंचने संबंधी साक्ष्य खत्म हो जाएं।
फ्लैट मालिक अमित वशिष्ठ ने बताया कि प्लॉट मालिक यहां पर गड्ढा भरने का बार-बार प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक इस कार्य के लिए एचएसवीपी की ओर से कोई अनुमति नहीं दी है। एचएसवीपी अधिकारियों ने भी फिलहाल प्लॉट में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाई है। प्रशासनिक अधिकारियों को भी मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि प्लॉट मालिक बिना अनुमति यहां निर्माण न कर सकें।
विज्ञापन
-- --
इमारत नंबर-769 की सुरक्षा जांच के लिए स्ट्रक्चर इंजीनियर की सलाह ली जा रही है। प्लॉट नंबर-770 में फिलहाल किसी भी तरह का निर्माण कार्य करने से मना किया गया है। इमारत की सुरक्षा को प्लॉट मालिक ने कुछ फीट ऊंची दीवार बनाई है, ताकि नींव को नुकसान न हो। - अमित वशिष्ठ, एसडीओ सर्वे, संपदा विभाग-2, एचएसवीपी, गुरुग्राम