फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A shed will be installed on Atul Kataria underpass with three crore rupees

Gurugram News: तीन करोड़ से अतुल कटारिया अंडरपास पर लगेगा शेड

Thu, 06 Feb 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A shed will be installed on Atul Kataria underpass with three crore rupees
लोक निर्माण विभाग ने कार्य के लिए टेंडर किया जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड स्थित अतुल कटारिया चौक अंडरपास पर शेड लगवाया जाएगा। इससे अंडरपास के अंदर बारिश का पानी नहीं जा सकेगा। इस पर करीब 3.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने ओल्ड दिल्ली रोड पर करीब 731 मीटर फोरलेन फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करवाया है। अंडरपास शीतला माता मंदिर से सिग्नेचर टावर की ओर बनाया गया है। साथ ही चार लेन की सर्विस रोड भी बनाई गई है। फ्लाईओवर और अंडरपास से वाहन चालकों को राहत मिली है। अंडरपास पर अभी शेड नहीं लगा है। ऐसे में बारिश का पानी अंडरपास में चला जाता है। इस मामले को सड़क सुरक्षा कमेटी के सामने उठाया गया था। इसमें अंडरपास के रास्ते पर शेड/कैनोपी लगवाने का निर्णय हुआ था। इसके लिए जीएमडीए ने पैसा लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि अतुल कटारिया अंडरपास पर शेड लगवाने की योजना है। इस पर करीब 3.23 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी के बाद टेंडर खोला जाएगा। कार्य अलॉट होने के बाद तीन माह में ठेकेदार को काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed