फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A separate place has been created in the society to feed stray dogs.

Gurugram News: लावारिस कुत्तों को भोजन कराने के लिए सोसाइटी में बनाई अलग जगह

Sat, 06 Jun 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
A separate place has been created in the society to feed stray dogs.
सुरक्षा और डॉग बाइट की शिकायतों के बीच आरडब्ल्यूए ने की व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित रहेजा अर्थवा सोसाइटी में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को भोजन कराने के लिए एक अलग डॉग फीडिंग एरिया बनाया गया है। सोसाइटी प्रबंधन की ओर से यह कदम निवासियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। निर्धारित स्थान पर लोग कुत्तों को भोजन डाल सकते हैं, जिससे सोसाइटी के अन्य हिस्सों में डॉग फीडिंग से होने वाली असुविधाओं को कम हो सकेंगे। वहीं, कई बार सोसाइटी में घूमने वाले कुत्ते बच्चों और बुजुर्गों को काट भी लेते हैं, जिससे भी लोगों को निजात मिलने की उम्मीद है।

सोसाइटी प्रतिनिधियों के अनुसार, कई बार सार्वजनिक स्थानों, पार्कों और प्रवेश, बेसमेंट और लिफ्ट के पास कुत्तों को भोजन दिए जाने से निवासियों और पशु प्रेमियों के बीच विवाद की स्थिति बन जाती थी। साथ ही जगह-जगह गंदगी से भी लोग परेशान थे। इस समस्या के समाधान के लिए एक अलग स्थान चिन्हित कर एक कमरा और जगह बनाया किया गया है, जिसमें नियमित रूप से कुत्तों को भोजन कराया जा सकेगा। इस स्थान पर साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जाएगी।
विज्ञापन


सोसाइटी के अध्यक्ष पुष्पा वर्मन ने बताया है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से सुरक्षा और डॉग बाइट की करीब 45 शिकायत आरडब्ल्यूए को निवासियों ने लिखित में दी हैं। वहीं, कई शिकायत व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी आए हैं। बच्चों और बुजुर्गाें की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोसाइटी में आवारा कुत्तों को भोजन कराने के लिए एक अलग डॉग फीडिंग एरिया बनाया गया है। इससे पशु प्रेमी भी सोसाइटी के अंदर नहीं कुत्तों को खाना खिला सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed