फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A pet dog injured a woman in the society

Gurugram News: सोसाइटी में पालतू कुत्ते ने महिला को किया जख्मी

Wed, 30 Jul 2025 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A pet dog injured a woman in the society
गुरुग्राम। जिले की एक सोसाइटी में कुत्ते ने महिला को काटने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजी से सोशल वीडियो पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें टहल रही एक महिला पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। वीडियो में दिखा कि साइबेरियन हस्की नस्ल का कुत्ता है, जिसका पट्टा उसकी मालकिन के हाथ में था। यह कुत्ता अचानक महिला पर झपट पड़ा और उसके हाथ को बुरी तरह जख्मी कर दिया। वीडियो के मुताबिक घटना के वक्त लोगों ने साहस दिखाकर महिला को कुत्ते से बचाया। बताया जा रहा है कि कुत्ते की मालकिन उसे नियंत्रित नहीं कर सकी, जिससे हादसा हुआ। यह वीडियो वायरल होने के बाद पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर ले जाने को लेकर बहस फिर तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि कुत्तों को खुला लेकर चलना खतरनाक हो सकता है और इससे आमजन की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed