फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A one-man show! Chandramohan smashed a century with the bat and worked wonders with the ball.

Gurugram News: वन-मैन शो! चन्द्रमोहन ने बल्ले से जड़ा शतक, गेंद से दिखाया कमाल

Mon, 21 Sep 2026 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
A one-man show! Chandramohan smashed a century with the bat and worked wonders with the ball.
एसआर क्रिकेट अकादमी ने 351 रन का दिया लक्ष्य, 222 पर सिमटी एसके अकादमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित एसआर क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसके क्रिकेट अकादमी को 129 रन से हरा दिया। एसआरसीसी 2.0 वाटिका में खेले गए मुकाबले में एसआर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 351 रन बनाए। जवाब में एसके क्रिकेट अकादमी की टीम 25.5 ओवर में 222 रन ही बना सकी । एसआर की जीत में चंद्रमोहन सिंह चौहान का बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान रहा। उन्होंने 59 गेंदों में 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।



टॉस जीतकर एसआर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। चन्द्रमोहन सिंह चौहान ने विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए तेजी से रन जुटाए। उन्होंने 59 गेंदों में 103 रन बनाकर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। उनके साथ आरनव गोयल ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए। पीयूष यादव ने 35 और निखिल यादव ने 24 रन का योगदान दिया। एसके क्रिकेट अकादमी की ओर से एसएन मणियाकाश कुमार ने तीन विकेट लिए। पप्पू यादव और जॉनी को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन


352 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसके क्रिकेट अकादमी ने शुरुआत में एसआर के गेंदबाजों को परेशान किया। लोविश ने 85 रन बनाए, जबकि लकी चित्रा ने 57 रन की पारी खेली और जॉनी ने 20 रन बनाए। एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से वीरांग मलिक ने तीन विकेट हासिल किए। पीयूष यादव ने दो विकेट लिए। वहीं, चंद्रमोहन सिंह चौहान ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed