{"_id":"68bb3262b44a9de98d003d55","slug":"a-new-30-bed-ward-will-be-ready-in-the-civil-hospital-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66498-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नागरिक अस्पताल में 30 बेड का नया वार्ड होगा तैयार
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी
दो महीनों में इलाज संबंधी अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी
मौजूदा वार्ड में 10 नए स्ट्रेचर बेड भी जोड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 30 बेड का एक नया वार्ड तैयार करने की योजना है। अस्पताल में बेड की कमी के चलते यह नया वार्ड दूसरी मंजिल पर बनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वर्तमान में अस्पताल की पहली मंजिल पर 30 बेड वाला वार्ड है जिसमें से छह बेड कैंसर मरीजों के लिए आरक्षित हैं जबकि 24 बेड सर्जिकल मरीजों के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, आगामी दो महीनों में इलाज संबंधी अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। वहीं मौजूदा वार्ड में 10 नए स्ट्रेचर बेड भी जोड़े गए हैं जिससे मरीजों को सुविधा होगी। बारिश के मौसम में बुखार और डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसे में मरीजों को समय पर और उचित इलाज देने के लिए यह कदम उठाया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बेड की संख्या बढ़ने से मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
अस्पताल की पार्किंग को मिलेगा नया रूप
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को नया रूप दिया जाएगा ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही अस्पताल भवन के भीतर व बाहर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जारी है जिसमें दीवारों की पेंटिंग, शौचालयों, हरियाली, साफ-सफाई व नई सुविधाओं का समावेश किया जा रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में चल रहे कुछ पोर्टा केबिन में स्थित काउंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की योजना है ताकि भीड़-भाड़ कम हो और कार्य कुशलता बढ़े।
विज्ञापन
अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है जिससे मरीजों को लौटना न पड़े। एक और 30 बेड का वार्ड बनाने की योजना बनाई है। जल्द इसे तैयार किया जाएगा। इसके अलावा मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्थायी तौर पर 10 अतिरिक्त स्ट्रेचर की सुविधा शुरू की गई है।
- डाॅ. लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल