फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A musical show based on the life of Guru Tegh Bahadur will be held at Leisure Valley Park.

Gurugram News: लेजर वैली पार्क में होगा गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित म्यूजिकल शो

Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A musical show based on the life of Guru Tegh Bahadur will be held at Leisure Valley Park.
गुरुग्राम में 14 नवंबर को पहुंचेगी ‘हिंद की चादर’ तीसरी यात्रा, 15 नवंबर को निकलेगा नगर कीर्तन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रभलीन सिंह ने सोमवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर हिंद की चादर यात्रा को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित सैंड आर्ट म्यूजिकल शो का लेजर वैली पार्क में आयोजन होगा।


ओएसडी प्रभलीन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को जिला कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फरीदाबाद से प्रारंभ होने वाली हिंद की चादर तीसरी यात्रा 14 नवंबर की शाम को गुरुग्राम के सेक्टर 46 स्थित गुरुद्वारा में पहुंचेगी। इसी दिन शाम सात बजे गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित सैंड आर्ट म्यूजिकल शो का लेजर वैली पार्क में आयोजन होगा। गुरुग्राम शहर में यह यात्रा 15 नवंबर विभिन्न गुरुद्वारों से होते हुए शाम को भी पड़ाव करेगी। 15 नवंबर की शाम को दीवान का आयोजन होगा। यह यात्रा 16 नवंबर की सुबह रेवाड़ी के लिए निकलेगी। यह यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के एक माह तक गुरु तेग बहादुर को समर्पित विविध आयोजन हो रहे है। एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। बैठक में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, एसडीएम दर्शन यादव, एसडीएम दिनेश लुहाच, एसडीएम अखिलेश यादव, सीटीएम सपना यादव, एसीपी सुरिंदर कौर, संजय कुमार के अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा के सदस्य तेजिंदर पाल सिंह सहित गुरुग्राम शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed