Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A modern tool room and design center will be set up at IMT Sohna.

Gurugram News: आईएमटी सोहना में बनेगा आधुनिक टूल रूम और डिजाइन सेंटर

Tue, 03 Nov 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
A modern tool room and design center will be set up at IMT Sohna.
सोहना औद्योगिक क्षेत्र में आधुनिक टूल रूम और डिजाइन सेंटर का चल रहा निर्माण कार्य। संवाद
उद्यमियों को अनुसंधान और नवाचार में मिलेगी मदद, युवाओं के लिए भी खुलेंगे अवसर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना स्थित औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में उद्योगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तैयारी शुरू हो गई है। यहां 22 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आधुनिक टूल रूम और डिजाइन सेंटर विकसित किया जाएगा। इसके बनने से औद्योगिक इकाइयों को डिजाइन, तकनीकी विकास और अनुसंधान से जुड़ी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। उद्यमियों को इन कार्यों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से आईएमटी सोहना में करीब 500 एकड़ क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसी योजना के तहत औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक टूल रूम और डिजाइन सेंटर बनाने की योजना है। इसके अलावा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए 18 हजार वर्ग मीटर जगह निर्धारित की गई है। स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए पांच हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है।
विज्ञापन



आईएमटी सोहना के विकसित होने से केवल फैक्टरियों में ही नहीं, बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। यहां ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रिकल उत्पादों से जुड़ी कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित कर सकती हैं। इससे सोहना के साथ गुरुग्राम, पलवल और नूंह के युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



--------------------
औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए 74 हजार वर्ग मीटर जमीन आवंटित की गई है। कर्मचारियों और पेशेवरों के रहने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 13 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र आवासीय उपयोग के लिए रखा गया है। -सुनील पालीवाल, संपदा अधिकारी, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed