{"_id":"600efb0f8ebc3e32f057f3b5","slug":"a-minor-who-was-on-bail-murdered-an-elderly-person-gurgaon-news-noi561959496","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर आए नाबालिग ने की थी बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर आए नाबालिग ने की थी बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
सोहना। पिछले दिनों सोहना में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में सोमवार को अलवर रोड से पुलिस ने हत्या के आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वह चोरी के ही एक मामले में जमानत पर बाहर आया था। यहां भी आरोपी चोरी की नीयत से ही घर में दाखिल हुआ था। बहरहाल, पुलिस ने उससे चोरी किया मोबाइल व दस हजार रुपये सहित वारदात के समय पहने गए कपड़ों व जूतों को बरामद किया है।
सोहना थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है, जिसने कुछ समय पहले साथियों के साथ मिलकर सोहना के ही एक कपड़ा व्यापारी के घर से आभूषण चोरी किए थे। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से वह फरीदाबाद बाल सुधार गृह में था, जहां से एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपी को यह जानकारी थी कि बुजुर्ग वीणा घर में अकेली रहती थीं। उनके घर से नकद व आभूषण समेत अन्य सामान की वह आराम से चोरी कर सकता है।
शुक्रवार की सुबह घर में दाखिल हुआ था
मौका पाकर नाबालिग चोरी करने के लिए महिला के घर में शुक्रवार अल सुबह दाखिल हुआ था। वह जब घर में रखे सामान को इधर-उधर कर रहा था तभी महिला को इसकी भनक लगी और वह मौके पर आ गईं। महिला के आते ही आरोपी ने पहचान होने के डर से उनके बाल पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया और सिर में डंडे से कई वार किए। बाद में लहूलुहान अवस्था में उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अपने सूत्रों की मदद से आरोपी को पुराने अलवर रोड से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे फिर से फरीदाबाद बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
यह था मामला :
शुक्रवार की अल सुबह कस्बे के कास्तवाड़ा मोहल्ले में 65 वर्षीय महिला को डंडे से मारकर घायल कर दिया था। इस दौरान बुजुर्ग ने आरोपी को पहचान लिया था। डंडे से लगी चोट से महिला का सिर फट गया, जिसके बाद वह बेहोश होकर रसोई के सामने गिर गईं। इसकी जानकारी उस समय मिली जब सुबह साढ़े दस बजे नौकरानी घर के अंदर काम करने के लिए आई। महिला को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां कुछ समय बाद ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। (संवाद)