{"_id":"6738d8473a6d0061ab04f619","slug":"a-member-of-an-interstate-car-theft-gang-was-arrested-in-a-police-encounter-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-43932-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कार चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कार चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने दिल्ली में 10 और गुरुग्राम में 14 चोरी की वारदातों का किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 अपराध शाखा ने कार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की कार, अवैध हथियार व कार चोरी करने का सामान बरामद किया है।
आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली में 10 और गुरुग्राम में 14 चोरी की वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी करने के संबंध में एक मामला गुरुग्राम में पहले भी दर्ज है। सेक्टर-10 अपराध शाखा के प्रभारी एसआई प्रमोद की टीम बीते शुक्रवार की देर रात को सेक्टर-4/7 चौक से सेक्टर-9 की तरफ सिद्धेश्वर टी-पॉइंट पर नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार नहीं रोकी और बैरिकेड में टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने कार को रोकने की कोशिश की तो कार चालक ने पुलिस टीम पर पिस्टल से गोली चला दी और गाड़ी से टक्कर मारकर एक पुलिसकर्मी को घायल भी कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की ओर से दो हवाई फायर किए गए और आरोपी चालक को काबू किया गया। आरोपी की पहचान सोनू निवासी गांव जाखोली, जिला कैथल के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी पर सेक्टर-9 थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी से कार, पिस्टल, दो कारतूस, छह ईसीएम, की मेकिंग डिवाइस, एक प्रोग्रामिंग डिवाइस, एक मोबाइल फोन, शीशा तोड़ने की डिवाइस, गाड़ी की चाबियां, दो डोंगल, एक जैमर, चिपसेट, मदरबोर्ड, आठ नट खोलने वाली चाबियां, एक कट्टर, एक प्लास, एक पेचकस, 23 चाबियां, तीन स्केल इत्यादि सामान बरामद किए हैं। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके न केवल कार की सेंट्रल लॉकिंग को हैक कर लेते थे, बल्कि उसके सॉफ्टवेयर को बदलकर गाड़ी स्टार्ट कर लेते थे। अपने साथियों से संपर्क करने के लिए मोबाइल के स्थान पर वॉकीटॉकी का इस्तेमाल करते थे। अगर कभी यह लोग फंस जाते तो अपने बचाव के लिए इन्होंने अपने पास हथियार रखे हुए थे। ऐसे में वह फायरिंग करने से भी नहीं चूकते थे। एसीपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली-गुरुग्राम में सक्रिय है गिरोह
एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी व इसके अन्य साथी गुरुग्राम, दिल्ली में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हैं। जिस क्रेटा कार में आरोपी सवार था, वह कार अपने अन्य साथी के साथ मिलकर बीते अक्तूबर माह में सफदरजंग एंक्लेव (दिल्ली) से चोरी की थी। वहीं, पिस्टल अन्य साथी लेकर आया था।