{"_id":"68fa7abe0321b8876d070bb5","slug":"a-massive-fire-broke-out-at-the-sohna-municipal-councils-garbage-center-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70359-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना नगर परिषद के कूड़ा केंद्र में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना नगर परिषद के कूड़ा केंद्र में लगी भीषण आग
विज्ञापन
पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैला, लोगों में अफरा-तफरी मची
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर 13 में बनाए गए कूड़ा केंद्र में बृहस्पतिवार को आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र में घना धुआं फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कूड़ा केंद्र में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह स्थिति राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की खुली अवहेलना मानी जा रही है।
कूड़ा केंद्र के आसपास करीब आधा दर्जन कॉलोनियां है। यहां के निवासी धुएं और दुर्गंध से त्रस्त हैं। स्थानीय नागरिक अनिल, रामसिंह और सुनील ने बताया कि इस केंद्र से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण लोग सांस की तकलीफ और अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता ने बताया कि दिवाली के बाद कस्बे से आए कूड़े में आग के कण शामिल होने के कारण आग लग गई थी। अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया। जनता ने मांग की है कि कूड़ा केंद्र को आबादी वाले क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाए।